Hindi NewsUttar-pradesh NewsRampur NewsRailway Station Security Tightened Ahead of Independence Day with Sniffer Dogs
ट्रेन और स्टेशन पर चला चेकिंग अभियान

ट्रेन और स्टेशन पर चला चेकिंग अभियान

संक्षेप:

Rampur News - रामपुर में स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। जीआरपी और आरपीएफ ने स्नीफर डॉग के साथ चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें संदिग्धों और उनके सामान की तलाशी ली गई।...

Fri, 15 Aug 2025 12:23 AMNewswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share Share
Follow Us on

रामपुर। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर स्टेशन पर आने-जाने वालों पर पैनी नजर रखी जा रही है। साथ ही जीआरपी और आरपीएफ ने स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। इसी क्रम में गुरूवार को स्नीफर डॉग को साथ लेकर रेलवे स्टेशन और ट्रेन के अंदर सघन चेकिंग अभियान चलाया । जीआरपी प्रभारी मुकेश कुमार ने आरपीएफ के साथ रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्धों और उनके सामान की तलाशी ली गई। थानाध्यक्ष जीआरपी मुकेश कुमार ने बताया कि स्टेशन पर जीआरपी (राजकीय रेलवे पुलिस) और आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) ने सुरक्षा का पहरा बढ़ा दिया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

संदिग्धों की तलाशी का लेकर भी अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही प्लेटफार्म पर शरारती तत्वों पर नजर रखने के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है, जबकि सर्कुलेटिंग एरिया पर आने-जाने वालों पर नजर रखने के लिए भी पुलिसकर्मियों को लगाया गया है।