ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश रामपुररामपुर में दिन निकलते ही पारा 39, बढ़ी उमस

रामपुर में दिन निकलते ही पारा 39, बढ़ी उमस

दिन निकलते ही पारा 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। आद्रता 41 प्रतिशत होने से उमस भी बढ़ गई है। गर्मी के सितम के साथ बढ़ी उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। मौसम विज्ञान की माने तो अगले 4 दिन में...

रामपुर में दिन निकलते ही पारा 39, बढ़ी उमस
हिन्दुस्तान टीम,रामपुरThu, 06 Jun 2019 11:31 AM
ऐप पर पढ़ें

दिन निकलते ही पारा 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। आर्द्रता 41 प्रतिशत होने से उमस भी बढ़ गई है। गर्मी के सितम के साथ बढ़ी उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। मौसम विज्ञान की माने तो अगले 4 दिन में गर्मी और बढ़ने के अलावा बदली छाए रहने या मामूली बूंदाबांदी की भविष्यवाणी की गई है।

मौसम का मिजाज दिनों-दिन तल्ख होता जा रहा है। दोपहर तक पारा 43 के पार तक पहुंच रहा है। गर्मी से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 11 किमी. प्रतिघंटा की रफ्तार से गर्मी में कोई कमी नहीं आई। सुबह को आद्रता 41 प्रतिशत तक पहुंच गई। यदि मौसम वैज्ञानिकों पर भरोसा करें तो अभी गर्मी के रुख में और तेजी आने का अनुमान है। हालांकि, मौसम वैज्ञानिको ने अगले दो तीन दिन में मामूली बूंदाबांदी या बदली छाए रहने का अनुमान जताया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें