ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश रामपुरप्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी, भक्तों की लगी है कतार.........

प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी, भक्तों की लगी है कतार.........

भव्य रूप से सजे मां दुर्गे के दरबार। मां की पूजा में खोए श्रद्धालु। घंटे की टंकार से और शंखनाद से गूंजता वातावरण। शेरावली के जयकारों से गूंजती फिजा। मां का दर्शन पाने मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की...

भव्य रूप से सजे मां दुर्गे के दरबार। मां की पूजा में खोए श्रद्धालु। घंटे की टंकार से और शंखनाद से गूंजता वातावरण। शेरावली के जयकारों से गूंजती फिजा। मां का दर्शन पाने मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की...
1/ 2भव्य रूप से सजे मां दुर्गे के दरबार। मां की पूजा में खोए श्रद्धालु। घंटे की टंकार से और शंखनाद से गूंजता वातावरण। शेरावली के जयकारों से गूंजती फिजा। मां का दर्शन पाने मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की...
भव्य रूप से सजे मां दुर्गे के दरबार। मां की पूजा में खोए श्रद्धालु। घंटे की टंकार से और शंखनाद से गूंजता वातावरण। शेरावली के जयकारों से गूंजती फिजा। मां का दर्शन पाने मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की...
2/ 2भव्य रूप से सजे मां दुर्गे के दरबार। मां की पूजा में खोए श्रद्धालु। घंटे की टंकार से और शंखनाद से गूंजता वातावरण। शेरावली के जयकारों से गूंजती फिजा। मां का दर्शन पाने मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की...
हिन्दुस्तान टीम,रामपुरSun, 07 Apr 2019 05:43 PM
ऐप पर पढ़ें

भव्य रूप से सजे मां दुर्गे के दरबार। मां की पूजा में खोए श्रद्धालु। घंटे की टंकार से और शंखनाद से गूंजता वातावरण। शेरावली के जयकारों से गूंजती फिजा। मां का दर्शन पाने मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। छंद गाकर मां का गुणगान करतीं महिला शक्ति। यह अलौकिक दृश्य दिखाई दिया चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन पूजा अर्चना का। श्रद्धालु दिनभर मां ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना में खोए रहे।

रविवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं ने घरों में सजे मां के दरबार के सम्मुख श्रद्धालुओं ने विधि विधान से मां की पूजा अर्चना की। मां को तिलक लगाया। हवन कुंड में दी आहूति। हवन के बाद हुआ दुर्गा सप्तशती का पाठ। दुर्गा चालीसा का वाचन करने के बाद उतारी गई भगवान गणेश और महामाईं की आरती। मां ब्रह्मचारिणी से की गई परिवार की समृद्धि और खुशहाली की कामना। गणेश भगवान की भी आरती उतारी गई। शाम को शहर के अधिकांश मंदिरों में मातृ शक्ति ने छंद प्रस्तुत कर महामाईं का गुणगान किया। श्री त्रिपुरेश्वरी शक्ति पीठ, अग्रवाल सभा स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर, न्यू आवास विकास स्थित नर्मदेवर मंदिर, माईं का थान स्थित महामाया मंदिर में महिलाओं ने लोकगीत प्रस्तुत कर माता का गुणगान किया। ढोलक की थाप और मंजीरों की ध्वनि पर महिलाएं देर तक नृत्य करती रहीं।

शक्तिपीठों में हुई मां की आराधना

शक्ति पुरम स्थित श्री त्रिपुरेश्वरी शक्ति पीठ में श्रीयंत्र का पूजन कराया। श्री ललिता विग्रह तथा श्री यंत्र की अर्चना हुई। सहस्रनाम का हुआ पाठ। शक्ति पूजन के बाद हुआ यज्ञ। पुराना गंज स्थित महामाया मंदिर में आचार्य देवेश शास्त्री ने दुर्गा सप्तशती 13 अध्याय का वाचन किया। महामाईं की पूजा अर्चना कर आरती उतारी। शहर में घरों के साथ मंदिरों में मातृ शक्ति ने शाम को महामाईं के छंद प्रस्तुत किए। मातारानी के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।

मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु,मातृ शक्ति ने गाए छंद

नवदुर्गे महोत्सव के दूसरे दिन भी मंदिरों में भी दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। श्रद्धालु अपनी बारी के इंतजार में देर तक कतार में लगे रहे। न्यू आवास विकास कालोनी स्थित नर्मदेश्वर मंदिर, जिला पंचायत रोड स्थित शिव मंदिर, मनोकामना मंदिर, मिस्टन गंज स्थित महालक्ष्मी मंदिर, पुराना गंज स्थित गुरुयानी जी मंदिर, अग्रवाल धर्मशाला स्थित शक्ति दरबार, दत्ताराम शिवालय, ज्वालानगर स्थित माईं की कुटिया और जोकीराम की बगिया स्थित मंदिरों में दिनभर पूजा अर्चना चलती रही। रेलवे मार्ग स्थित मुरारीलाल की धर्मशाला में नवरात्र प्रारंभ होते ही प्रतिदिन मां का गुणगान शुरु हो जाता है। दूसरे दिन भी बाहर से आए कलाकारों ने महामाईं का गुणगान किया। जिसमें श्रद्धालु देर रात तक भक्तिभाव में खोकर नृत्य करते रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें