Rampur News: बिजली कटौती से आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजलीघर पर किया प्रदर्शन

हिन्दुस्तान, रामपुर
Follow us on Google News
share

Rampur News: मोतीपुरा गांव में लगातार हो रही बिजली कटौती से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने बिजलीघर जाकर प्रदर्शन किया और अधिकारियों से पर्याप्त बिजली आपूर्ति की मांग की। आरोप लगाया कि आसपास के गांवों में 20-22 घंटे बिजली मिल रही है, जबकि उनके गांव में सिर्फ 4-5 घंटे बिजली मिलती है।

Rampur News: बिजली कटौती से आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजलीघर पर किया प्रदर्शन

Rampur News: क्षेत्र के गांव मोतीपुरा में लगातार हो रही बिजली कटौती से आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजलीघर पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जताते हुए गांव में पर्याप्त बिजली आपूर्ति किए जाने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि आसपास के गांवों में 20 से 22 घंटे तक बिजली आपूर्ति हो रही है, जबकि मोतीपुरा गांव को महज चार से पांच घंटे ही बिजली मिल रही है। इससे घरों में इनवर्टर तक पूरी तरह चार्ज नहीं हो पा रहे हैं और ग्रामीणों को रात के समय अंधेरे में परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि उनका गांव मोटर वाली लाइन से जोड़ दिया गया है, जबकि घरेलू फीडर से जुड़े गांवों में पर्याप्त बिजली मिल रही है।

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि उनके गांव के ट्रांसफार्मर से महज 20-25 मीटर की दूरी पर ऐसी लाइन है, जिस पर 20 से 22 घंटे बिजली आपूर्ति हो रही है। ग्रामीणों ने अधिकारियों से गांव की बिजली व्यवस्था दुरुस्त कर पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।प्रदर्शनकारियों में अजय कुमार, ललता प्रसाद, विनोद कुमार, सुखलाल, विशाल, मुकेश कुमार, राकेश, भारत सिंह, सन्नी, आदित्य, भोला, आदेश, प्रद्युम्न, शिवकुमार, खूबचंद, वेदप्रकाश, शिवम, नन्हें, विकास, जीतमल, निर्मल सिंह आदि मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsरामपुरRampur News: बिजली कटौती से आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजलीघर पर किया प्रदर्शन