Rampur News: सड़क हादसे में पीआरडी जवान घायल, हायर सेंटर रैफर

हिन्दुस्तान, रामपुर
Follow us on Google News
share

Rampur News: एक पीआरडी जवान पोशाकी लाल ड्यूटी पर जा रहे थे, तभी एक बाइक चालक ने गलत साइड से आकर उनकी बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने संबंधित बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।

Rampur News: सड़क हादसे में पीआरडी जवान घायल, हायर सेंटर रैफर

Rampur News: ड्यूटी पर जा रहे पीआरडी जवान की बाइक में सामने से गलत साइड से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में पीआरडी जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम कल्यानपुर निवासी शकुंतला देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति पोशाकी लाल पीआरडी में कार्यरत हैं। 10 सितंबर की शाम करीब सात बजे वह बाइक से थाना खजुरिया में ड्यूटी करने जा रहे थे।

कल्यानपुर और देवरी बुजुर्ग की गौटिया के बीच सामने से गलत साइड में एक बाइक पर सवार तीन युवक तेज गति और लापरवाही से बाइक चलाते हुए आ रहे थे। बाइक चालक ने पोशाकी लाल की बाइक में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पोशाकी लाल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर, सीने, हाथ और पैरों में चोटें आईं। हादसे में उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। मौके से गुजर रहे कल्यानपुर निवासी सेवाराम और अन्य लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया। बाइक चालक की पहचान सुरेंद्र निवासी मैनी के रूप में हुई है, जबकि उसके साथ सवार दो अन्य युवक मौके से भाग गए। सीएचसी मिलक में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने पोशाकी लाल की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रामपुर रेफर कर दिया। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsरामपुरRampur News: सड़क हादसे में पीआरडी जवान घायल, हायर सेंटर रैफर