Rampur News: रामपुर में नौ इलाकों में गुल रही बिजली, चार घंटे परेशान रहे लोग
हिन्दुस्तान, रामपुर
Rampur News: रामपुर में नौ इलाकों में सुबह बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पेड़ों की कटाई के कारण सुबह 10:30 बजे से बिजली बंद कर दी गई थी। चार घंटे बाद बिजली बहाल हुई, जिससे पानी की समस्या का सामना करना पड़ा। एक्सईएन ने बताया कि विद्युत लाइनों की सुरक्षा के लिए यह कार्य किया गया था।

Rampur News: रामपुर। शहर के नौ इलाकों में सुबह से बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पेड़ों की कटाई-छंटाई के कार्य के कारण मोहल्लों की बिजली बंद कर दी गई थी। सुबह करीब साढ़े 10 बजे से पेड़ों-टहनियों की छंटाई का कार्य किया जाना था। इसके लिए मछली बाजार, कटकुइया, लाल कबर सहित नौ इलाकों के फीडर बंद कर दिए गए। इस वजह से इन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली न होने से घरों में पानी की समस्या हुई, जिससे महिलाओं ने शेष पानी से काम चलाया। चार घंटे बाद बिजली आपूर्ति सुचारु हो सकी।
एक्सईएन प्रथम पीके शर्मा ने बताया कि विद्युत लाइनों की सुरक्षा के लिए पेड़ों की टहनियों की कटाई-छंटाई का काम कराया गया था। कार्य पूरा होने के बाद संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।


