आठ घंटे बाधित रही आपूर्ति, उपभोक्ता परेशान
Rampur News - रविवार को सिविल लाइंस बिजलीघर के फीडर की विद्युापूर्ति आठ घंटे तक बाधित रही, जिससे करीब 2000 उपभोक्ताओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। रात 7 बजे विद्युत आपूर्ति सामान्य हुई। नगर पालिका परिषद द्वारा...

रविवार को सिविल लाइंस बिजलीघर के फीडर की विद्युापूर्ति आठ घंटे तक बाधित रही। रात सात बजे तक बाधित आपूर्ति सुचारू हुई। तब कहीं जाकर उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। करीब 2000 उपभोक्ताओं ने आठ घंटे का बिजली संकट झेला। राहे मुर्तजा पर नगर पालिका परिषद द्वारा सौंदर्यीकरण, चौड़ीकरण कराया जा रहा है। चौड़ीकरण कार्य कराए जाने पर रमा सिंघल चौराहे पर 250 केवीए की ट्रांसफार्मर आड़े हाथ आ रहा था। इसलिए ट्रांसफार्मर को चौराहे से हटाकर श्रम कार्यालय की दीवार से रखवाया गया। यह कार्य सुबह 11 बजे शुरू हुआ। शाम छह बजे आपूर्ति तो आ गई। लेकिन आने-जाने का सिलसिला लगातार जारी रहा। रात 7 बजे आपूर्ति नार्मल हुई। तब उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।