स्वार में आठ घंटे गुल रही बिजली, गर्मी से लोग बेहाल

हिन्दुस्तान, रामपुर
Follow us on Google News
share

स्वार। टांडा से स्वार आने वाली 33 हजार केवी हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति लगभग आठ घंटे तक बाधित रही। भीषण गर्मी में बिजली न मिलने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। विद्युत विभाग ने समस्या का समाधान कर बिजली आपूर्ति पुनः प्रारंभ की।

स्वार में आठ घंटे गुल रही बिजली, गर्मी से लोग बेहाल

स्वार। टांडा से स्वार आने वाली 33 हजार केवी हाईटेंशन लाइन का तार टूट जाने से नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति करीब आठ घंटे तक बाधित रही। भीषण गर्मी के बीच लंबे समय तक बिजली न मिलने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। एसडीओ विद्युत हरि दीपक यादव ने बताया कि 33 हजार हाईटेंशन लाइन का तार टूट जाने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी। फॉल्ट को ठीक कर लाइन दुरुस्त कर दी गई है और क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति सुचारु रूप से बहाल कर दी गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।