एसआईआर..रामपुर में एफआईआर ने चढ़ाया सियासी पारा

एसआईआर..रामपुर में एफआईआर ने चढ़ाया सियासी पारा

संक्षेप:

Rampur News - सिविल लाइंस थाने में एफआईआर के बाद प्रदेश में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। आप सांसद संजय सिंह और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। एक वृद्ध द्वारा विदेश में रहने वाले बेटों के फर्जी फार्म भरने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है, जिससे सियासी चर्चाएं बढ़ गई हैं।

Dec 11, 2025 12:35 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share

सिविल लाइंस थाने में एफआईआर को लेकर कराई गई एफआईआर के बाद प्रदेश में राजनीति का पारा चढ़ गया है। आप सांसद संजय सिंह के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी सरकार पर तंज कसा था। बुधवार को इसी एफआईआर को लेकर क्रांगेसियों ने प्रदर्शन किया। उधर,इस मामले के बीएलओ ने फर्जीवाड़े के सुबूत बीएलओ से मांगे गए है। बीएलओ ने अभी सुबूत नहीं दिए है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आदेश आने के बाद ही एफआईआर को निरस्त करने के बाद कार्रवाई की जाएगी। जिले में मतदाता सूची को शुद्ध करने का काम चल रहा है। इस दौरान एक मामला सामने आया था,जिसमें एक वृद्ध ने विदेश में रहने वाले दो बेटों के फार्म भर दिए है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जिसके बाद बीएलओ दिनेश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। जिसमें आरोप लगाया था कि कुवैत में रहने वाले दानिश व दुबई में रहने वाले आमिर की माता नूरजहां ने दोनों के फार्म भर दिए थे। उन पर फर्जी हस्ताक्षर किए गए थे। मामला दर्ज होने के बाद सियासी चर्चा का विशेष बन गया। हालाकिं,अब प्रशासन इस मामले की जांच करा रहा है। संजय सिंह उठा चुके है सवाल रामपुर। सिविल लाइंस थाने में एसआईआर को लेकर दर्ज हुई एफआईआर के बाद आप सांसद संजय सिंह नूरजहां के घर पहुंचे थे। उन्होंने परिजनों से भी मुलाकात की थी। जिसके बाद प्रशासन की कार्यशैली के साथ ही सरकार पर सवाल उठाया था। सीएम को खुश करने के लिए डीएम ने कराया केस: अखिलेश रामपुर। विदेश में रह रहे बेटों के फार्म भरने के बाद दर्ज हुए केस को लेकर प्रदेश में राजनीति गरमाई। इस पर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी तंज कसा। अखिलेश यादव का कहना था कि मुख्यमंत्री को खुश करने के लिए जिले के जिलाधिकारी ने लोगों को मुकदमा दर्ज कराया है।