Rampur News: रामपुर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय, दिया गया गॉर्ड आफ आनर

हिन्दुस्तान, रामपुर
Follow us on Google News
share

Rampur News: मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों के ध्वस्तीकरण आदेश को लेकर रामपुर में सियासी पारा चरम पर पहुंच गया है। समाजवादी पार्टी कानूनी लड़ाई के साथ-साथ आंदोलन कर रही है। 45 सदस्यीय सपा का प्रतिनिधिमंडल नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में रामपुर पहुंचा और छात्रों से वार्ता करेगा।

रामपुर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय, दिया गया गॉर्ड आफ आनर
रामपुर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय, दिया गया गॉर्ड आफ आनर

Rampur News: मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों के ध्वस्तीकरण आदेश को लेकर रामपुर में सियासी पारा चरम पर पहुंच गया है। विवि को बचाने के लिए समाजवादी पार्टी अब कानूनी लड़ाई के साथ-साथ सड़क पर भी पूर्ण जोर आजमाइश करने में जुट गई है। गुरुवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में सपा का 45 सदस्यीय हाई-प्रोफाइल प्रतिनिधिमंडल रामपुर पहुंचा। यहां संत रविदास गेस्ट हाउस में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान विधायक शाहिद मंजूर व इकबाल महमूद ने सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं महासचिव रामगोपाल यादव से वीडियो काल पर बात की। इसके बाद सभी जौहर विश्वविद्यालय के लिए रवाना हो गए। वहां आंदोलनरत छात्रों से वार्ता भी करेंगे。

प्रतिनिधि मंडल का विवरण

45 सदस्यीय दल में विधायक, सांसद और जिलाध्यक्ष शामिल

प्रतिनिधि मंडल में रामपुर जिलाध्यक्ष अजय सागर, विधायक नसीर अहमद खां, कमाल अख्तर, शाहिद मंजूर, अताउर्रहमान, नवाब जान, मोहम्मद हाजी नासिर कुरैशी, मोहम्मद फहीम इरफान, शहजिल इस्लाम अंसारी, अतुल प्रधान, रफकी अंसारी, पंकज कुमार मलिक, पिंकी यादव, इकबाल महमूद, राम खिलाड़ी सिंह यादव, महबूब अली, स्वामी ओउमवेश, तसलीम अहमद, मनोज कुमार पारस, राम अवतार सिंह सैनी, समर पाल सिंह, मुरादाबाद के जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह, बरेली के जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव, बिजनौर के जिलाध्यक्ष हनी फैसल, अमरोहा के जिलाध्यक्ष मस्तराम सिंह यादव, संभल के जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी, बरेली महानगर के अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, मुरादाबाद के महानगर अध्यक्ष इकबाल हुसैन अंसारी, पूर्व विधायक हाजी रिजवान, यूसुफ अंसारी, जगराम सिंह, विजय सिंह, भगवत यारण गंगवार, सुल्तान बेग, इस्लाम साबिर, विजय पाल सिंह, आरके शर्मा और महिपाल सिंह यादव, पीतम सिंह, हाजी सब्बन, अशफाक अली, नईम उल हसन, मूलचंद्र और शेख सुलेमान शामिल रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के कितने भवनों के ध्वस्तीकरण का आदेश दिया गया है?−
38 भवनों के ध्वस्तीकरण का आदेश दिया गया है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsRampur NewsRampur News: रामपुर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय, दिया गया गॉर्ड आफ आनर