Rampur News: रोडवेज से लेकर जौहर विश्वविद्यालय तक रहा कड़ा पहरा
Rampur News: रामपुर में मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों के ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ समाजवादी पार्टी सड़क पर उतरी है। शुक्रवार को पुलिस द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। प्रतिनिधि मंडल में कई नेता शामिल हुए, जिन्होंने विवि को बचाने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ने की तैयारी की है।

Rampur News: रामपुर, संवाददाता। मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों के ध्वस्तीकरण आदेश को लेकर रामपुर में सियासी पारा चरम पर है। विवि को बचाने के लिए समाजवादी पार्टी अब कानूनी लड़ाई के साथ-साथ सड़क पर भी पूर्ण जोर आजमाइश करने में जुटी हुई है। गुरूवार को नेता प्रतिपक्ष समेत प्रतिनिधि मंडल के रामपुर पहुंचने पर पुलिस का कड़ा पहरा रहा। इस व्यवस्था के तहत रोडवेज से लेकर जौहर विश्वविद्यालय तक पुलिस का अतिरिक्त पहरा रहा। सड़कों पर यातायात पुलिस ने बैरियर लगाए थे। इसके अलावा कलेक्ट्रेट में पुलिस बल को तैनात किया गया। इस व्यवस्था के तहत अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह,सीओ टांडा पंकज पंत,सीओ स्वार सोनम सिंह,सीओ बिलासपुर हर्षिता सिंह,सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव,सीओ कार्यालय विनय कुमार के अलावा थाना प्रभारी टांडा बलवान सिंह,थाना प्रभारी मिलकखानम नरेश कुमार सिंह,थाना प्रभारी अजीमनगर दयाशंकर सिंह,थानाध्यक्ष भोट अर्जुन त्यागी,सिविल लाइंस थाना प्रभारी ओंकार सिंह,गंज थाना प्रभारी पवन कुमार शर्मा,शहर कोतवाल प्रदीप मलिक और यातायात प्रभारी राजीव कुमार सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे。
प्रतिनिधि मंडल
45 सदस्यीय दल में ये रहे मौजूद
रामपुर। प्रतिनिधि मंडल में रामपुर जिलाध्यक्ष अजय सागर, विधायक नसीर अहमद खां, कमाल अख्तर, शाहिद मंजूर, अताउर्रहमान, नवाब जान, मोहम्मद हाजी नासिर कुरैशी, मोहम्मद फहीम इरफान, शहजिल इस्लाम अंसारी, अतुल प्रधान, रफकी अंसारी, पंकज कुमार मलिक, पिंकी यादव, इकबाल महमूद, राम खिलाड़ी सिंह यादव, महबूब अली, स्वामी ओउमवेश, तसलीम अहमद, मनोज कुमार पारस, राम अवतार सिंह सैनी, समर पाल सिंह, मुरादाबाद के जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह, बरेली के जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव, बिजनौर के जिलाध्यक्ष हनी फैसल, अमरोहा के जिलाध्यक्ष मस्तराम सिंह यादव, संभल के जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी, बरेली महानगर के अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, मुरादाबाद के महानगर अध्यक्ष इकबाल हुसैन अंसारी, पूर्व विधायक हाजी रिजवान, यूसुफ अंसारी, जगराम सिंह, विजय सिंह, भगवत यारण गंगवार, सुल्तान बेग, इस्लाम साबिर, विजय पाल सिंह, आरके शर्मा और महिपाल सिंह यादव, पीतम सिंह, हाजी सब्बन, अशफाक अली, नईम उल हसन, मूलचंद्र और शेख सुलेमान शामिल रहे।


