ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश रामपुररामपुर में महिला सुरक्षा को सड़कों पर घूम रही पुलिस टीम

रामपुर में महिला सुरक्षा को सड़कों पर घूम रही पुलिस टीम

रामपुर में महिला अपराध को रोकने के लिए महिला पुलिस की टीम सक्रिय हो गई है। शहर में महिला-युवतियों को मनचलों से बचाने के लिए जागरुक किया जा रहा है।...

रामपुर में महिला सुरक्षा को सड़कों पर घूम रही पुलिस टीम
हिन्दुस्तान टीम,रामपुरSun, 24 Jan 2021 02:00 PM
ऐप पर पढ़ें

रामपुर में महिला अपराध को रोकने के लिए महिला पुलिस की टीम सक्रिय हो गई है। शहर में महिला-युवतियों को मनचलों से बचाने के लिए जागरुक किया जा रहा है। दल ने महिलाओं को जागरुक करते हुए बताया कि वे किसी भी तरह की हरकत को बर्दास्त न करें और एंटीरोमियो दल को बुलाएं।

रविवार को पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम के आदेश पर एंटीरोमियो दल ने महिलाओं को जागरुक किया। सड़कों पर घूमने के साथ ही दल पार्कों में पहुंचा और महिलाओं को जानकारी दी। शहर की सड़कों पर भ्रमण कर जानकारी दी गई। प्रभारी एंटी रोमियो दल कंचन टोलिया टीम के साथ घूमी। साथ ही समस्त थानों पर गठित एंटी रोमियों टीम द्वारा नगर व देहात क्षेत्र में महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा और अधिकारों की जानकारी दी। कानून तथा वूमेन पावर लाइन-1090, महिला हेल्प डेस्क, घरेलू हिंसा हेल्पलाइन नंबर-181, पुलिस आपातकालीन प्रबन्धन प्रणाली परियोजना यू.पी.-112 के बारे में जानकारी दी गई। महिलाओं को जानकारी देकर उनका मनोवल बढ़ाया गया। बताया गया कि वे डरें नहीं और किसी भी तरह की समस्या आने पर हेल्पलाइन का सहारा लें। पुलिस फौरन उनकी मदद करेगी। महिला सुरक्षा को लेकर शासन-प्रशासन गंभीर है। इसलिए महिलाएं सतर्क रहें। किसी भी तरह की परेशानी होने पर हेल्पलाइन से मदद मांगे। पुलिस उनकी सेवा में हमेशा तत्पर है। उनकी मदद के लिए हमेश सक्रिय रहती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें