एसपी ने रिजर्व पुलिस लाइन का किया निरीक्षण
Mar 06, 2026 11:37 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
Rampur News - रामपुर में, पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। उन्होंने महिला प्रशिक्षुओं और कर्मचारियों की परेड की सलामी ली और भोजनालय, लाइब्रेरी, कैन्टीन, म्यूजियम, जिम आदि की व्यवस्थाओं की जाँच की। साफ-सफाई को भी देखा और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

रामपुर। पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र द्वारा शुक्रवार परेड की सलामी लेकर रिजर्व पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परेड में मौजूद महिला प्रशिक्षुओं एवं कर्मचारीगणों का टर्नआउट आदि चेक कर रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में स्थित भोजनालय, रीडिंग रूम (लाइब्रेरी), कैन्टीन, मनोरंजन कक्ष, म्यूजियम, जिम, आरटीसी कार्यालय, कैश कार्यालय, परिवहन शाखा, आरटीसी आदि की व्यवस्थाओं आदि का निरीक्षण कर पुलिस लाइन परिसर की साफ-सफाई आदि को चेक कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


