
गंज में सरकारी स्कूल की जमीन कब्जाने में 40 पर केस दर्ज
Rampur News - गंज थाना क्षेत्र में सरकारी स्कूल की भूमि पर फर्जी दस्तावेज बनाकर कब्जा करने के आरोप में 39 नामजद और एक अज्ञात समेत 40 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने...
गंज थाना क्षेत्र में सरकारी स्कूल की भूमि के फर्जी दस्तावेज बनवाकर कब्जा करने के आरोप में पुलिस ने खंड शिक्षा अधिकारी की तहरीर पर 39 नामजद और एक अज्ञात समेत चालिस लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शिक्षा विभाग के खंड शिक्षा अधिकारी स्वदीप कनौजिया ने गंज थाने में शिकायती पत्र देकर बताया था कि काशीपुर गांव में गाटा संख्या 346, 375, 470, 505, 544, 584, 1275, 1313, 1402 की खतौनी फसली में जूनियर हाई स्कूल काशीपुर के नाम सरकारी भूमि दर्ज रही है। लेकिन, गाटा संख्या 346, 375, 470, 505, 544, 584, 1275, 1402 पर आरोपियों ने फर्जी रूप से कब्जा जमा लिया।
उपजिलाधिकारी सदर द्वारा अभिलेखों का परीक्षण करने के बाद जानकारी में आया कि आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज बनाकर सरकारी भूमि पर कब्जा किया है। जिसके बाद मामला जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह के संज्ञान में आया। जिलाधिकारी ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराने के आदेश दिए। डीएम के आदेश पर गंज पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी पवन कुमार शर्मा ने बताया कि शिकायत पत्र के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। इनके खिलाफ हुआ केस पुलिस ने शौकत अली मार्ग शाहबाद गेट निवासी शाहजेव खां,कूचा काजी निवासी मौ.युनुस खां, जेड ए खान, काशीपुर निवासी हसनुउद्दीन, रियासुद्दीन, गुलशन जहां, सदर अस्पताल निकट जल निगम निवासी रूवीना खान, काशीपुर निवासी मौ. आमिल हसन, जिल्ले हसनैन, फैजान सरवर, जुनैद सिद्दीकी, तोईयब सिद्दीकी, नुसरत, रोशन जहां, रिजाजुद्दीन उर्फ मुन्ने, आसिफ, शहाबुद्दीन, शगुफता, अख्तरी बेगम, आफताब हसन, फरहा नाज, नूर जहां, साईना बी, नसीम जहां, इजाज हुसैन, इरशाद हुसैन, आदिल, मुजफ्फर अली, नदीम, मूसा, ईसा, दाउद, अख्तरी बेगम पत्नी मुमताज अली, जाफर अली, सद्दाम अली, रहबर अली, नाजमा, फात्मा, मुशतरी बेगम और एक अज्ञात के खिलाफ केस हुआ है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




