Rampur News: अमित कुमार बने सर्विलांस सेल प्रभारी
हिन्दुस्तान, रामपुर
Rampur News: रामपुर। पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने कई पुलिस कर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। जिसमे निरीक्षक गौखल यादव को अपराध शाखा थाना पटवाई से प्रभारी

Rampur News: पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने कई पुलिस कर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। जिसमे निरीक्षक गौखल यादव को अपराध शाखा थाना पटवाई से प्रभारी आईजीआरएस रामपुर बनाया गया है। निरीक्षक गंगासरन को थाना सैफनी से अपराध निरीक्षक थाना टांडा भेजा गया है। निरीक्षक विजय प्रताप सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं उपनिरीक्षक अमित कुमार को सिविल लाइंस से प्रभारी सर्विलांस सेल रामपुर बनाया गया है। सर्विलांस सेल के प्रभारी रहे उपनिरीक्षक हेमराज सिंह को थाना सैफनी भेजा गया है।


