सड़क हादसे में किसान की मौत के मामले में पुलिस ने 17 दिन बाद किया मुकदमा दर्ज
पुलिस ने मधुपुरा में हुए सड़क हादसे के मामले में डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस दुर्घटना में किसान धर्मपाल सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। उनकी बेटी और एक अन्य महिला घायल हुए थे। परिवार के सदमे के कारण रिपोर्ट में देरी हुई। पुलिस अब चालक की तलाश कर रही है।

थाना स्वार क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मधुपुरा के पास बीते माह हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने अब डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस दुर्घटना में एक किसान की इलाज के दौरान मौत हो गई थी, जबकि उसकी बेटी और एक अन्य महिला घायल हुए थे। परिवार के सदस्यों के घायल होने और सदमे में होने के कारण रिपोर्ट दर्ज कराने में देरी हुई।
हादसे का विवरण
थाना स्वार क्षेत्र के ग्राम मधुपुरा निवासी सरोज ने तहरीर में पुलिस को बताया कि 26 अप्रैल की सुबह करीब 3 बजे उसके पति धर्मपाल सिंह अपनी बैलगाड़ी से गेहूं काटने खेत पर जा रहे थे। उनके साथ उनकी पुत्री रजनी और हीरावती भी बैलगाड़ी में सवार थीं। रास्ते में डंपर के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए बैलगाड़ी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी थी।
घायल और मौत
हादसे में गंभीर रूप से घायल धर्मपाल सिंह की 27 अप्रैल को जिला अस्पताल रामपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। प्रार्थना पत्र में सरोज ने कहा है कि वह अपनी पुत्री के इलाज में व्यस्त रहने और पति की अचानक मृत्यु से सदमे में होने के कारण समय से रिपोर्ट दर्ज नहीं करा सकी थी।
पुलिस की कार्रवाई
हादसे के करीब 17 दिन बाद पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर डंपर चालक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया है। पुलिस अब डंपर और उसके फरार चालक की तलाश में जुट गई है। कोतवाल अनुपम शर्मा के अनुसार ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर डंपर चालक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वाहन नंबर के आधार पर चालक की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


