Rampur News: दहेज उत्पीड़न में पति समेत आठ पर मुकदमा

हिन्दुस्तान, रामपुर
Follow us on Google News
share

Rampur News: रामपुर में एक विवाहिता ने पति समेत आठ लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और दहेज की मांग का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि शादी के बाद भी ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे और अतिरिक्त दहेज की मांग की। 29 अप्रैल को उसके साथ मारपीट की गई और एक छह महीने की बच्ची के साथ घर से निकाला गया।

Rampur News: दहेज उत्पीड़न में पति समेत आठ पर मुकदमा

Rampur News: रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने पति सहित आठ लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और दहेज की मांग के आरोप में केस दर्ज कराया है। पीड़िता हुमा खान ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि उसका निकाह 29 दिसंबर 2024 को मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार हुआ था। शादी में उसके मायके पक्ष ने करीब 10 लाख रुपये खर्च किए और दहेज भी दिया, लेकिन इसके बावजूद ससुराल पक्ष संतुष्ट नहीं था। आरोप है कि अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। 29 अप्रैल को उसके साथ मारपीट की गई और छह माह की बच्ची सहित उसे घर से निकाल दिया गया।

पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर पति, सास, जेठ, जेठानी, ननद तथा अन्य परिजनों समेत कुल आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsRampur NewsRampur News: दहेज उत्पीड़न में पति समेत आठ पर मुकदमा