
घर में घुसकर मारपीट और फायरिंग में 14 पर केस दर्ज
Rampur News - पुलिस ने मां-बेटे पर घर में घुसकर हमला और फायरिंग करने के आरोप में 14 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना के दौरान, शानू को मारपीट का सामना करना पड़ा और उसकी मां को भी चोटें आईं। पीड़ित हबीब अहमद ने पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मामला दर्ज कराया है।
घर में घुसकर मारपीट और फायरिंग कर मां-बेटे को घायल करने के आरोप में पुलिस ने पीड़ित पक्ष की ओर से 14 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना क्षेत्र के गांव जटपुरा निवासी हबीब अहमद का बेटा शानू आठ मार्च को दोपहर के समय पुत्र शानू अपने घर से बाहर जा रहा था, इसी दौरान गांव के ही आदिल ने शानू को गाली दी, जिसका विरोध शानू द्वारा किया गया। विरोध करने पर आदिल, शानू से लिपट गया तथा मारपीट करने लगा। मारपीट के दौरान शानू, आदिल से छूटकर अपने घर में आ गया था। इसी दिन करीबन 15 मिनट के बाद आदिल पक्ष के लोग जिसमें आदिल, मोनीश, शाकिर, इलियास खान, मुसब्बर, इल्यास, अयूब, दिलशाद रियाज, आबिद, जीशान, युसूफ खान, यूनुस खान, अरबाज सहित चौदह लोग अपने-अपने हाथों में लाठी डंडे लेकर घर में घुस आए और गाली गलौच करते हुए शानू को तलाशने लगे।
इसी दौरान शानू के सामने आने पर मोनीश, शाकिर, इल्यास खां, मुसब्बर ने मिलकर शानू को लाठी डंडों व नाजायज हथियार तमंचे से जानलेवा हमला कर लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। घायल की मां बेटे को बचाने आई तब इन लोगों द्वारा शानू की मां के साथ मारपीट की गई। इतना ही नहीं हबीब अहमद के बेटे शानू, पत्नी मेहरुल निशा को जान से मारने की धमकी देकर हवाई फायर करते हुए चले गए। पीड़ित हबीब अहमद ने सभी चौदह लोगों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




