Hindi NewsUttar-pradesh NewsRampur NewsPolice Encounter with Goat Smuggler in Tanda Arrest Made
पुलिस मुठभेड़ में गोकश को लगी गोली

पुलिस मुठभेड़ में गोकश को लगी गोली

संक्षेप:

Rampur News - टांडा क्षेत्र में शुक्रवार सुबह गोकश और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस ने जवाबी फायरिंग में गोकश के पैर में गोली मारी। आरोपी को गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी पर गोकशी से संबंधित कई केस दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध हथियार भी बरामद किए हैं।

Nov 28, 2025 11:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share Share
Follow Us on

टांडा क्षेत्र में शुक्रवार सुबह तड़के गोकश और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोकश के पैर में गोली लग गई। गोली लगते ही आरोपी जमीन पर गिर गया। पुलिस ने पीछा करने के बाद आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने घायल गोकश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मामला थाना टांडा क्षेत्र के प्रानपुर कोसी पुल का है। शुक्रवार सुबह तड़के थाना पुलिस रात्रि अगस्त के साथ चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली एक गोकश बाइक से आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस सड़क किनारे अलर्ट मोड पर खड़ी हो गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सामने से बाइक आई तो पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की। लेकिन आरोपी अपनी बाइक लेकर खेतों की ओर रास्ते में भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो आरोपी की बाइक फिसल कर गिर गई। पुलिस जैसे ही आरोपी को पकड़ने के लिए दौड़ी तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लग गई। गोली लगते ही आरोपी जमीन पर गिर गया। मौके पर मौजूद पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर मालूम हुआ आरोपी मुंडापांडे थाना क्षेत्र का सिरसखेड़ा गांव निवासी अजीम था। आरोपी पर अलग-अलग थानों में गोकशी से संबंधित कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध तमंचा एवं गोकशी के हथियार बरामद किए हैं। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा उप निरीक्षक हेमराज सिंह कांस्टेबल नवनीत कुमार, मंजीत, सौरभ कुमार, सोहित कुमार शामिल हैं।