दुष्कर्म का आरोपी धरा, जेल भेजा गया

दुष्कर्म का आरोपी धरा, जेल भेजा गया

संक्षेप:

Rampur News - शाहबाद में एक महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता ने 26 जुलाई को शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उसने आरोप लगाया कि आरोपी अरबाज ने उसे नशीली दवाई देकर बलात्कार किया।...

Aug 26, 2025 04:41 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share

शाहबाद। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला से दुष्कर्म में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। 26 जुलाई को पीड़िता ने उसके खिलाफ केस दर्ज कराया था। महिला का आरोप है कि बदायूं के फैजगंज बहेटा के गांव सिसरका निवासी अरबाज ने उसे खाने में नशीली दवाई दी और नशे की हालत में उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। 25 अगस्त को पुलिस ने आरोपी को शाहबाद-आसफपुर रोड से तहसील परिसर के पास से पकड़ लिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।