रामपुर में पुलिस मुठभेड़ के दौरान गोकश के लगी पैर में गोली, गिरफ्तार
Rampur News - रामपुर। भारी सोहनपाल सिंह को सूचना प्राप्त हुई कि एक गोकश अभियुक्त गोकशी करने के उद्देश्य से ग्राम भूबरी को जाने वाले रास्ते पर मोटरसाइकिल से आ रहा है

मसवासी क्षेत्र में स्वार कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गोकशी के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से एक नाजायज तमंचा, जिन्दा व खोखा कारतूस, पशु काटने के उपकरण तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। रविवार की देर रात में चौकी प्रभारी सोहनपाल सिंह को सूचना प्राप्त हुई कि एक गोकश अभियुक्त गोकशी करने के उद्देश्य से ग्राम भूबरी को जाने वाले रास्ते पर मोटरसाइकिल से आ रहा है, जो पूर्व में गोवंशीय अपराधो में लिप्त रह चुका है। प्राप्त सूचना पर चौकी प्रभारी सोहनपाल सिंह टीम संग जब ग्राम भूबरी को जाने वाले रास्ते पर तालाब के पास पहुंचे तो एक व्यक्ति पुलिस को देखकर मोटर साइकिल से उतरकर मक्के के खेत की ओर भागने लगा तथा पुलिस टीम पर जान से मारने कि नीयत से फायर कर दिया।
आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त नईम उर्फ बाबू पुत्र फकीरा नि0 मोहल्ला रसूलपुर, स्वार के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, नाल में फंसा एक खोखा कारतूस व एक 01 जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। मौके से एक मोटरसाइकिल बिना नम्बर प्लेट व पशु काटने के उपकरण बरामद हुए। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना स्वार पर मु0अ0सं0-180/26 धारा-109(2) बीएनएस व 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


