बिलासपुर पुलिस ने छह किलो गांजे के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share

Rampur News - पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान युवक दानिश अली को गिरफ्तार किया है, जो बाइक पर 6 किलो 300 ग्राम गांजा ले जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज किया है। उसके पास से 9700 रुपये कैश और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।

बिलासपुर पुलिस ने छह किलो गांजे के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को लगभग छह किलों गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसका चालान किया है। प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि बीते गुरुवार की रात करीब डेढ़ बजे पुलिस की एक टीम गश्त कर रही थी। शक के आधार पर पुलिस ने बाइक सवार का पीछा कर दबोच लिया। तलाशी लेने पर बाइक के पीछे बंधे प्लास्टिक के कट्टे से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया। क्षेत्राधिकारी हर्षिता सिंह भी मौके पर आ गईं। पुलिस ने तलाशी के दौरान आरोपी से करीब छह किलो 300 ग्राम गांजा, 9700 रुपये कैश और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी दानिश अली गांव मिलकमुंडी थाना भोट का निवासी है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।