11 किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार, चालान
पुलिस ने ग्यारह किलों गांजे के साथ महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी ग्राम रफातपुर के पास हुई, जहां मोनू सैनी और शाहजहां को 11 किलों गांजे के साथ पकड़ा गया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की है।

पुलिस ने ग्यारह किलों गांजा के साथ महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर चालान की कार्रवाईं की है। पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहें अभियान में गुरुवार को गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम रफातपुर को जाने बाली ठंडी सड़क डालचंद की रोड के किनारें खाली पड़ी जगह के पास से नगर के मोहल्ला प्रेमनगर नई बस्ती निवासी मोनू सैनी और नगर के मोहल्ला मनिहारान निवासी शाहजहां को दो पुलन्दे जिसमें पहले पुलन्दे में पांच किलों एक सौ नब्बे ग्राम,दूसरे पुलन्दे में पांच किलो आठ सौ दस ग्राम कुल ग्यारह किलों ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।
और पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाईं करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


