फायरिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक अभी भी फरार
Rampur News - बिलासपुर में स्कॉर्पियो कार पर फायरिंग करने वाले तीन आरोपियों में से पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से एक बाइक, एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। यह घटना 12 अप्रैल को हुई थी, जब युवकों के बीच कहासुनी के बाद फायरिंग की गई। तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।

बिलासपुर। स्कॉर्पियो कार पर फायरिंग करने वाले तीन आरोपियों में से पुलिस ने दो को दबोच लिया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने एक बाइक, एक तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं। क्षेत्र के गांव मनिहारखेड़ा निवासी विजय ने बीती 13 अप्रैल को कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी थी। जिसमें उसने बताया था कि 12 अप्रैल की शाम उत्तराखंड बार्डर स्थित रूद्र बिलास चौकी क्षेत्र में ग्रीन पार्क कालोनी के निकट कुछ युवकों से उसकी कार के स्टील पाइप पर चढ़ जाने को लेकर कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि विवाद के बाद वहां पहुंचे बाइक सवार तीन युवकों ने जान से मारने की नीयत से उनकी स्कॉर्पियो कार पर फायर कर दिए थे।
पुलिस ने तहरीर के आधार बाइक सवार तीन अज्ञात आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर घटना की तफ्तीश शुरू कर दी थी। इसी बीच जांच के दौरान पुलिस ने राहुल कुमार निवासी गांव भूरारान थाना रुद्रपुर ऊधम सिंह नगर और संजय उर्फ सूरज उर्फ कोक निवासी आश्रम कालोनी डिबडिबा थाना बिलासपुर को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक आरोपी अनिल निवासी शिव मंदिर रम्पुरा थाना रुद्रपुर के नाम प्रकाश में आया है। पुलिस ने संजय के कब्जे से एक तमंचा 315, एक खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस और एक बाइक भी बरामद की है। पुलिस तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


