रामपुर में फिर मिली फेक करेंसी, अब 75 हजार के नकली नोटों के साथ दो दबोचे
रामपुर में पुलिस ने 75 हजार रुपये के नकली नोटों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी पहले भी नकली नोटों के मामलों में जेल जा चुके हैं। पुलिस ने मुखबिर की मदद से उन्हें गिरफ्तार किया और उनके पास से 500-500 रुपये के कुल 75 हजार रुपये के नकली नोट बरामद किए।

रामपुर। पुलिस ने 75 हजार रुपये के नकली नोटों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक आरोपी टांडा और दूसरा भोजपुर, मुरादाबाद का रहने वाला है। दोनों आरोपी पहले भी नकली नोटों के मामले में जेल जा चुके हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि टांडा क्षेत्र में नकली नोटों का कारोबार चल रहा है। इसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई और मुखबिर तंत्र लगाया गया। इस दौरान पहाड़पुर टांडा निवासी वाहिद से संपर्क हुआ। उसने पुलिस को दो नोट दिए, जिनके सीरियल नंबर एक ही थे। नोट देखने में पूरी तरह असली लग रहे थे और कई बार जांच के बाद भी पुलिस चकमा खा गई।
बाद में नोट बैंक भेजे गए, जहां यूवी लाइट की मदद से उनके नकली होने का पता चला। इसके बाद पुलिस ने मुखबिर के माध्यम से टांडा निवासी वाहिद को लालच दिया। उसने 75 हजार रुपये में एक लाख रुपये के नकली नोट देने का वादा किया और रानी नागल, भोजपुर मुरादाबाद निवासी मो. हुसैन उर्फ कल्लू मिस्त्री से मिलवाया। आरोपी ने 75 हजार रुपये के नकली नोट देने की बात कही। पुलिस ने मुखबिर की मदद से दोनों आरोपियों को रुपये की डिलीवरी देने के लिए टांडा बुलाया और बृहस्पतिवार शाम दोनों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 500-500 रुपये के कुल 75 हजार रुपये के नकली नोट बरामद हुए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


