Hindi NewsUttar-pradesh NewsRampur NewsPolice Arrest Three Suspects in Rice Theft Cases
बिलासपुर पुलिस ने दो चोरियों का खुलासा कर आरोपी दबोचे

बिलासपुर पुलिस ने दो चोरियों का खुलासा कर आरोपी दबोचे

संक्षेप:

Rampur News - फोटो परिचय 01, एक समरवसिवल पम्प स्टार्टर बरामद कर कब्जे में ले लिया है। बुधवार की दोपहर पुलिस को सूचना मिली। कि क्षेत्र के गांव मुंडिया खुर्द में पा

Dec 17, 2025 11:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share Share
Follow Us on

पुलिस ने अलग-अलग चोरी की दो घटनाओं का खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से डेढ़ क्विंटल धान, एक समरवसिवल पम्प स्टार्टर बरामद कर कब्जे में ले लिया है। बुधवार की दोपहर पुलिस को सूचना मिली। कि क्षेत्र के गांव मुंडिया खुर्द में पानी की टंकी के पास तीन व्यक्ति संदिग्ध हालत में खड़े हैं। उनके पास धान के तीन बोर भी हैं। सूचना पर उपनिरीक्षक कार्तिक सहरावत, अंकुर कुमार और केशु शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देख तीनों व्यक्तियों में खलबली मच गई और भागने का प्रयास करने लगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बाद में पुलिस ने पीछाकर तीनों व्यक्तियों को पकड़ लिया। इस दौरान पुलिस द्वारा तीनों व्यक्तियों से धान के बारे में पूछताछ किए जाने पर उन्होंने बताया कि यह धान चोरी का है। जिससे वह बेचने के लिए खड़े हैं। बाद में पुलिस तीनों व्यक्तियों को धान तथा समरवसिवल पम्प स्टार्टर के कोतवाली ले आई। जहां पर पुलिस द्वारा पकड़े गए लेखराज निवासी गुरूनानक कॉलोनी खौंदलपुर, पप्पू निवासी ग्राम बेदपुर खंडिया, प्रेमपाल उर्फ लुलआ निवासी गणेश कालोनी खौंदलपुर से पूछताछ की। तो आरोपियों ने पुलिस को बताया कि धान को उन्होंने एक राइस मिल से चोरी किया है। जबकि समरवसिवल पम्प स्टार्टर को एक किसान के खेत से चोरी किया गया है। बाद में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफरिपोर्ट दर्ज कर तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक कार्तिक सहरावत, अंकुर कुमार, केशू शर्मा, रामआशीष, आशीष राणा, सुरेन्द्र देवल आदि शामिल रहे। इसके अलावा कोतवाली पुलिस गांव दुर्जनपुर निवासी वारंटी अमन शर्मा को गिरफ्तार कर उसका चालान किया है। उधर, खजुरिया पुलिस ने आरोपी ओमप्रकाश तथा निर्पय सिंह को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।