Rampur News: अजीमनगर पुलिस ने पांच आरोपी दबोचे
Rampur News: सैदनगर के अजीमनगर पुलिस ने पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है जो कोर्ट से फरार चल रहे थे। पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर इन अभियुक्तों को पकड़ा और मजिस्ट्रेट के समक्ष पेशकर जेल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिलेभर में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है।

Rampur News: सैदनगर। अजीमनगर पुलिस ने पांच अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी अलग-अलग मुकदमो में कोर्ट से फरार चल रहे थे। पकड़े गए अभियुक्तों को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस जिले भर में अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चला रही है। अजीमनगर पुलिस भी अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर के नेतृत्व में बुधवार को पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। पुलिस ने कोर्ट से फरार चल रहे अभियुक्तों की धरपकड़ को कार्यवाही की। ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए पुलिस ने पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्तों में इमरान खुशहालपुर थाना टांडा, लाल सिंह मुरसैना, प्रदीप कुमार परचई, जाहिद हुसैन नगलिया आकिल, रिजवान नगलिया थाना अजीमनगर को गिरफ्तार किया।
पकड़े गए आरोपी काफी समय से फरार चल रहे थे और पुलिस उन्हें तलाश रही थी। गिरफ्तार करने वाली टीम में चौकी इंचार्ज मुरसैना अजय कुमार राणा, चौकी इंचार्ज खौद चंद्र विक्रम सिंह, आदि शामिल थे। प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर ने बताया पकड़े गए अभियुक्त को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।

