छेड़छाड़ प्रकरण में ई-रिक्शा चालक गिरफ्तार, पुलिस ने बढ़ाई निगरानी
शाहबाद में छेड़छाड़ के आरोप के बाद मारपीट और पथराव की घटना हुई। पुलिस ने ई-रिक्शा चालक विजेंद्र उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार किया। विवाद बच्चों के किराए को लेकर शुरू हुआ था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शांतिभंग की धारा में चालान किया और छेड़छाड़ की गंभीरता से जांच की जा रही है।

शाहबाद। नगर में छेड़छाड़ के आरोप के बाद भड़की मारपीट और पथराव की घटना में पुलिस ने ई-रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले के तूल पकड़ने और वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में सक्रियता बढ़ गई है और पूरे प्रकरण की गहन जांच शुरू कर दी गई है। कोतवाली पुलिस के अनुसार ढकुरिया गांव निवासी आरोपी चालक विजेंद्र उर्फ गुड्डू को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विवाद की शुरुआत बच्चों के किराए को लेकर हुई थी, जो बाद में बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक पहुंच गया। पुलिस ने आरोपी का शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया है।
कोतवाल प्रदीप कुमार ने बताया कि छेड़छाड़ के आरोप की भी गंभीरता से जांच की जा रही है। पीड़ित परिवार से पूरी जानकारी जुटाने के लिए दारोगा को भेजा गया है, ताकि घटना के हर पहलू की पुष्टि की जा सके। घटना के बाद नगर में पुलिस की सतर्कता बढ़ा दी गई है। संवेदनशील स्थानों पर नजर रखी जा रही है, ताकि किसी तरह की अफवाह या दोबारा तनाव की स्थिति न बने।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


