आईआईए वाराणसी में आयोजित करेगा टूरिज्म एक्सपो: श्रीष
Rampur News - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर, आईआईए इंटरनेशनल 18-19 दिसंबर को वाराणसी में एक टूरिज्म एक्सपो आयोजित करेगा। केंद्रीय पयर्टन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत उद्घाटन करेंगे। इस एक्सपो में...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए किए गए आह्वान पर आईआईए इंटरनेशनल 18-19 दिसंबर को वाराणसी में टूरिज्म एक्सपो आयोजित करेगा। कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय पयर्टन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत करेंगे। यह आयोजन अपने आप मे अनोखा एवं प्रथम आयोजन है। आईआईए रामपुर के चेयरमैन श्रीष गुप्ता ने बताया कि एक्सपो में हॉस्पिटैलिटी, होटल, टूरिज्म से जुड़ी इंडस्ट्री भाग लेंगी। एक्सपो में सम्पूर्ण देश से हैंडीक्राफ्ट से जुड़े उत्पादों भी प्रदर्शित किए जाएंगे। रामपुर से भी इस एक्सपो में उद्यमी भाग लेंगे एवं रामपुर के ओडीओपी से जुड़े उत्पाद ज़री जरदोजी, मैंथा से जुड़े उत्पादों का स्टाल लगाए जाएंगे।
एक्सपो में रामपुर को उत्तराखंड के चारधाम यात्रा द्वार के रूप में प्रचारित किया जाएगा। रामपुर सभी ट्रेनों का स्टॉपेज भी है, मैन लाइन है। यहां इसी दृष्टि से सरकार ने एक बड़ा चौराहा ज़ीरो पॉइंट्स पर बनाया है। नुमाइश ग्राउंड में एक बड़ा सामुदायिक केंद्र भी बनाया गया है ताकि, इस जगह स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन होगा। इससे रामपुर टूरिस्ट रुकें और यहां के दर्शनीय स्थल देखें। इससे रामपुर के टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। यहां के ज़री उद्योग को बढ़ावा भी मिलेगा। टूरिज्म की ओर आकर्षण हेतु आईआईए रामपुर चैप्टर के उद्यमियों ने गढ़मुक्तेश्वर में एक मीटिंग की एवं एक्सपो को सफल बनाने हेतु मंथन किया। इस दौरान संरक्षक एस के गुप्ता, रमेश अग्रवाल,विपिन कुमार, मनोज गुप्ता, अजय अग्रवाल ,मनोज गर्ग, दिलीप रस्तोगी, वीवी शर्मा, राम रक्षपाल यादव, विनीत कुमार, दिग्विजय सिंह आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




