रामपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना में बारिश से पहले मिलेगी अपनी छत, पहली किश्त जारी

May 07, 2026 11:12 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share

Rampur News - प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत 3818 स्वीकृत लाभार्थियों में से 3661 के खातों में पहली किस्त भेजी गई है। लाभार्थियों को एक-एक लाख रुपये मिल गए हैं, जिससे वे पक्का घर बनाने की तैयारी कर रहे हैं। योजना का उद्देश्य सभी पात्र परिवारों को सुरक्षित आवास उपलब्ध कराना है।

रामपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना में बारिश से पहले मिलेगी अपनी छत, पहली किश्त जारी

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में जिले में लंबित प्रकरणों पर आखिरकार गति आई है। 3818 स्वीकृत लाभार्थियों में से 3661 के खातों में पहली किस्त भेजी गई है। धनराशि मिलते ही पात्रों ने निर्माण की तैयारी शुरू कर दी है। जिले के 3661 लाभार्थियों के खाते में पक्का घर बनाने के लिए पहली किस्त के रूप में एक-एक लाख रुपये भेजे गए हैं। वर्षों से लाभ की प्रतीक्षा कर रहे परिवारों को इससे राहत मिली है। वर्ष 2025 में पुन: आवेदन लेकर सत्यापन कराया गया, जिसके बाद पात्रों की सूची तैयार कर स्वीकृति के लिए भेजी गई। अनुमति मिलते ही धनराशि सीधे बैंक खातों में स्थानांतरित की गई।

योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक मदद से कमजोर वर्ग के लोगों को पक्का आवास बनाने में सहारा मिल रहा है। कई लाभार्थियों ने निर्माण सामग्री जुटानी शुरू कर दी है। प्रशासन ने निर्माण की प्रगति पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि कार्य समय से पूरा हो सके। अधिकारियों का कहना है कि शेष पात्रों को भी जल्द किस्त जारी की जाएगी। योजना का उद्देश्य सभी पात्र परिवारों को सुरक्षित आवास उपलब्ध कराना है, जिससे उनका जीवन स्तर बेहतर हो सके।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।