प्लंबर की ऊंचाई से गिरकर मौत, अस्पताल में हंगामा
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे प्लंबर तेजपाल की ऊंचाई से गिरने के कारण मौत हो गई। परिजन अस्पताल में पहुंचने के बाद हंगामा करने लगे, क्योंकि उन्हें घटना की जानकारी देर से दी गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात राम विहार ज्वाला नगर में एक निर्माणाधीन मकान में पटवाई थाना क्षेत्र के विसरा गांव निवासी तेजपाल पुत्र मनफूल उम्र करीब तीस साल प्लंबर का कार्य कर रहे थे। अचानक वह काम के दौरान प्रथम तल से नीचे गिर गए, जिसस वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद काम कर रहे अन्य साथी घायल को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्लंबर को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। प्लंबर की मौत की सूचना मिलते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप था कि उन्हें घटना की जानकारी काफी देर से दी गई।
हंगामे की सूचना पर सिविल लाइंस पुलिस मौकेपर पहुंचे और परिजनों को समझाया। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


