ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश रामपुरपरमपिता परमेश्वर की भक्ति करने से ही मिलता है आनंद

परमपिता परमेश्वर की भक्ति करने से ही मिलता है आनंद

फोटोर्षिकोत्सव का दूसरा दिन था। बदायूं से पधारे सरस वेद कथाकार संजीव रूप ने संगीत में वेद कथा प्रारंभ की। उन्होंने कहा कि स्तुति केवल उसी की की...

परमपिता परमेश्वर की भक्ति करने से ही मिलता है आनंद
हिन्दुस्तान टीम,रामपुरSat, 06 Mar 2021 11:20 PM
ऐप पर पढ़ें

आर्य समाज पट्टी टोला के 122वें वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति देकर विश्वकल्याण की मंगल कामना की।

शनिवार को वार्षिकोत्सव का दूसरा दिन था। बदायूं से पधारे सरस वेद कथाकार संजीव रूप ने संगीत में वेद कथा प्रारंभ की। उन्होंने कहा कि स्तुति केवल उसी की की जाती है जिसमें गुण कर्म और योग परिवर्तित नहीं होते।

स्तुति केवल परमपिता परमेश्वर की ही की जाती है।उन्होंने वेद मंत्रों के अनुसार भक्ति की व्याख्या करते हुए बताया कि वेदों के उपदेश, आदेश और संदेश से ही व्यक्ति का भला हो सकता है।समारोह के मुख्य अतिथि अधिवक्ता श्यामलाल, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन लाल सैनी को समिति की ओर से स्मृति चिन्ह और सत्यार्थ प्रकाश की प्रति देकर सम्मानित किया गया। मंच संचालन प्रवीण आर्य ने किया। प्रधान कमल कुमार आर्य ने आभार जताया।संजय रस्तोगी, राजेंद्र आर्य, सुभाष रस्तोगी आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें