उचक्के ने रोडवेज बस में चढ़ रहे यात्री की जेब से उड़ाए 20 हजार

Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुर
share

Rampur News - रामपुर के सिविल लाइंस क्षेत्र में जेबकतरों ने एक यात्री अय्यूब को निशाना बनाया। बस स्टैंड पर चढ़ते समय उसकी जेब काटकर 20 हजार रुपये चुरा लिए गए। घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई। अय्यूब ने शोर मचाया लेकिन दोनों आरोपी फरार हो गए।

उचक्के ने रोडवेज बस में चढ़ रहे यात्री की जेब से उड़ाए 20 हजार

रामपुर। सिविल लाइंस क्षेत्र में जेबकतरों ने एक यात्री को निशाना बना लिया। बस स्टैंड पर बस में चढ़ते समय दो जेबकतरों ने उसकी जेब काट ली। जेब में रखे 20 हजार रुपये पार हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है। बरेली के मीरगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुवई निवासी अय्यूब ट्रेनों में फेरी लगाकर सामान बेचता है। रोजाना वह मुरादाबाद आता-जाता है। घटना के दिन भी वह मुरादाबाद से लौटकर रामपुर बस स्टैंड पहुंचा और गांव जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा था। अय्यूब के अनुसार, दो जेबकतरों ने उसे घेर लिया। बस आते ही एक आरोपी आगे गेट पर खड़ा हो गया, जिससे वह चढ़ नहीं सका।

इसी दौरान पीछे से दूसरे जेबकतरे ने जेब काटकर 20 हजार रुपये निकाल लिए और फरार हो गया। अय्यूब के बस में चढ़ते ही दूसरा आरोपी भी मौके से भाग निकला। कुछ देर बाद उसे जेब कटने की जानकारी हुई तो उसने शोर मचाया। आसपास के लोगों ने दोनों को तलाशने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। हैरानी की बात यह रही कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को घटना की जानकारी नहीं हो सकी। पीड़ित बिना पुलिस को सूचना दिए घर चला गया। सिविल लाइंस कोतवाल ओमकार सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।