पशुओं पर डाला पेट्रोल, तीन झुलसे पशुओं पर पेट्रोल डालकर लगा दी आग, तहरीर
शहजादनगर थाना क्षेत्र के दीनपुर गांव में एक किसान के तबेले में पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिसे तीन पशु बुरी तरह झुलस...
शहजादनगर थाना क्षेत्र के दीनपुर गांव में एक किसान के तबेले में पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिसे तीन पशु बुरी तरह झुलस गए।
मामला थाना क्षेत्र के दीनपुर का है। दीनपुर गांव में रामवीर यादव, नरेश और बसन्त पुत्र विहारी सिंह तीनो सगे भाई एक घर मे रहते है। सोमवार की देर शाम को भेंस के तबेले में जानबरो को बांध कर अपने घर खाना खाने गया था। तबेले में कोई नही था। तभी किसी ने ग्रामीण के तबेले को आग के हवाले कर दिया। देखते ही देखते आग ने पूरी तरह काबू पा लिया। उसी जगह लगा भूसे का बोंगा भी जलकर राख हो गया।
दो भैंसे और एक बछड़ा भी आग की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गये। मौके पर चीख पुकार मचने पर मोहल्ले में ग्रामीण एकत्रित हो गए और बड़ी मशक्कत के बाद मोटरों की सहायता से आग पर काबू पाया गया। तबेले में कुछ देर आग जलने से सामान तो खाक हुआ ही। इसके साथ साथ दो भेंसो की खाल भी बुरी तरह उधड़ गई।
जिसे उपचार के लिए निजी पशु चिकित्सा के डॉक्टरों को दिखाया गया। घटना की जानकारी पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बताया जाता है कि गांव में रंजिश चल रही है औ दो दिन पहले भैंसे को लेकर किसी से कहासुनी हो गई थी।