ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश रामपुरनहीं सुधर रहे लोग,ठोंका 74 हजार का जुर्माना

नहीं सुधर रहे लोग,ठोंका 74 हजार का जुर्माना

कोरोना की दूसरी लहर के बीच तमाम लोग अभी मास्क का प्रयोग नहीं कर रहे हैं,जिस पर प्रशासन की ओर से चलाए गए अभियान के तहत पिछले चौबीस घंटे में 74500...

नहीं सुधर रहे लोग,ठोंका 74 हजार का जुर्माना
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,रामपुरTue, 27 Apr 2021 04:50 PM
ऐप पर पढ़ें

कोरोना की दूसरी लहर के बीच तमाम लोग अभी मास्क का प्रयोग नहीं कर रहे हैं,जिस पर प्रशासन की ओर से चलाए गए अभियान के तहत पिछले चौबीस घंटे में 74500 रुपये का जुर्माना वसूला गया है।

कोरोना के लगातार मामले बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग लोगों से मास्क पहनने की अपील कर रहा है। शासन की ओर से मास्क न पहनने पर एक हजार रुपये जुर्माना लगाने के आदेश दिए गए हैं। इसके बाद भी लोग नहीं सुधर रहे हैं। प्रशासन की ओर से लोगों को शत प्रतिशत मास्क पहनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसके तहत अभियान भी चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पिछले चौबीस घंटे में चलाये गए चेकिंग अभियान के दौरान 74500 रुपए का जुर्माना लगाया गया।

जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ के निर्देशानुसार नगर मजिस्ट्रेट के साथ साथ सभी उपजिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार और थाना प्रभारियों द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है जिसमें कोविड-19 प्रोटोकॉल को गंभीरता पूर्वक लागू कराया जा रहा है। साफ किया गया है कि यदि कोई व्यक्ति बिना मास्क के घूमते हुए पाया गया तो उससे जुर्माना वसूला जाएगा साथ ही अब रिपोर्ट भी दर्ज कराई जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें