मासूम की मौत के बाद निजी अस्पताल में हंगामा

हिन्दुस्तान, रामपुर
Follow us on Google News
share

शाहबाद में एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दो माह की बच्ची की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता होने पर मामला शांत हुआ।

मासूम की मौत के बाद निजी अस्पताल में हंगामा

शाहबाद। नगर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दो माह की मासूम बच्ची की मौत हो जाने पर परिजनों ने हंगामा कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो जाने पर मामला शांत हो गया। जानकारी के अनुसार बच्ची की तबीयत खराब होने पर परिजन उसे नगर के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए लेकर पहुंचे थे। आरोप है कि इलाज के दौरान बच्ची की हालत लगातार बिगड़ती चली गई और रात करीब 10 बजे उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत के बाद परिजन भड़क गए और अस्पताल कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाने लगे।

इससे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।