ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश रामपुरपंचायत चुनाव: आठ सौ से ज्यादा वोटर पर अलग बनेंगे बूथ

पंचायत चुनाव: आठ सौ से ज्यादा वोटर पर अलग बनेंगे बूथ

पंचायत चुनाव में आठ सौ ज्यादा वोटर वाले बूथों को तोड़कर अलग बूथ बनाए जाएंगे। इसके लिए निर्वाचन आयोग ने आठ सौ से ज्यादा वोटर वाले बूथों का चिन्हीकरण...

पंचायत चुनाव:
आठ सौ से ज्यादा वोटर पर अलग बनेंगे बूथ
हिन्दुस्तान टीम,रामपुरWed, 13 Jan 2021 05:32 PM
ऐप पर पढ़ें

रामपुर। निज संवाददाता

पंचायत चुनाव में आठ सौ ज्यादा वोटर वाले बूथों को तोड़कर अलग बूथ बनाए जाएंगे। इसके लिए निर्वाचन आयोग ने आठ सौ से ज्यादा वोटर वाले बूथों का चिन्हीकरण कर उनको अलग करने के निर्देश दिए हैं। इस तरह अब बूथों की संख्या बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

लोकसभा व विधानसभा चुनाव की तर्ज पर पंचायत चुनाव में बूथों के मानक तय कर दिए गए हैं। लोकसभा चुनाव में 1500 से ज्यादा वोटर वाले बूथों को बढ़ाया गया था। इसकाउद्देश्य बूथों पर ज्यादा भीड़ का न लग पाना है। इसी तर्ज पर अब पंचायत चुनाव में भी व्यवस्था की जारही है। पंचायत चुनाव को लेकर अब चुनावआयोग एक्टिव होना शुरू हो गया है। नए आदेश के अनुसार अब पंचायत चुनाव में आठ सौ से ज्यादा वोटर किसी भी बूथ पर नहीं रहेंगे। यदि कहीं आठ सौ से ज्यादा वोटर हैं तो वहां दूसरा बूथ तैयार किया जाएगा। चुनाव आयोग की व्यवस्था के अनुसार अब इन बूथों पर भीड़ नजर न आए इसके लिए व्यवस्थाकी जाएगी। आयोग की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार सभी अधिकारियों को आदेश जारी किया गया है कि वह अपने-अपने ब्लाक व बूथों का सर्वे करें और यदि कहीं ज्यादा वोटर नजर आ रहे हैं तो यहां दूसरे बूथ बनाएं। इस आदेश के बाद प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। सभी एसडीएम व खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि आठ सौ से ज्यादा वोटर वाले बूथों का चिन्हीकरण रिपोर्ट प्रेषित करें। सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचास्थिनी अनिल कुमार के अनुसार इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें