रामपुर के पंचायत सहायकों की मांग, मानदेय बढ़ाएं, सेवा नियमावली करें लागू

हिन्दुस्तान, रामपुर
Follow us on Google News
share

पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन के बैनर तले पंचायत सहायकों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने मानदेय में वृद्धि और सेवा नियमावली बनाने की मांग की। पंचायत सहायकों का कहना है कि उन्हें केवल छह हजार रुपये मासिक मिल रहे हैं, जो पर्याप्त नहीं है। उन्होंने अन्य संसाधनों की भी मांग की।

रामपुर के पंचायत सहायकों की मांग, मानदेय बढ़ाएं, सेवा नियमावली करें लागू

पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन के बैनर तले पंचायत सहायकों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए मानदेय वृद्धि और पंचायत सहायकों के लिए सेवा नियमावली बनाए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। पंचायत सहायकों ने कहा कि ग्राम पंचायतों में कार्यरत कर्मचारियों को केवल छह हजार रुपये मासिक मानदेय दिया जा रहा है, जो वर्तमान परिस्थितियों में पर्याप्त नहीं है। उन्होंने कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली लागू करने, पंचायत सहायक पोर्टल विकसित करने तथा इंटरनेट, प्रिंटिंग और स्टेशनरी व्यय के लिए मासिक बजट निर्धारित करने की मांग की। साथ ही आधार कार्ड का कार्य दिए जाने और पंचायत कार्यालयों में फर्नीचर, कंप्यूटर, प्रिंटर समेत अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की भी मांग उठाई।

इस दौरान रंजीत, नवेद मियां, संजीव, सत्येंद्र आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।