ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश रामपुरशिवालयों में नहीं हुआ जलाभिषेक, घरों पर की पूजा अर्चना

शिवालयों में नहीं हुआ जलाभिषेक, घरों पर की पूजा अर्चना

मंदिरों पर रात में ही तैनात कर दी थी पुलिस रामपुर। हिन्दुस्तान संवाद कोरोना संकट के चलते श्रद्धालु सावन के तीसरे सोमवार पर शिवालयों में जलाभिषेक नहीं कर पाए। श्रद्धालुओं ने घरों में पूजा अर्चना कर...

शिवालयों में नहीं हुआ जलाभिषेक, घरों पर की पूजा अर्चना
हिन्दुस्तान टीम,रामपुरMon, 20 Jul 2020 11:03 PM
ऐप पर पढ़ें

कोरोना संकट के चलते श्रद्धालु सावन के तीसरे सोमवार पर शिवालयों में जलाभिषेक नहीं कर पाए। श्रद्धालुओं ने घरों में पूजा अर्चना कर शिव शंभू का आशीर्वाद प्राप्त किया। सावन में शिवलिंग पर जलाभिषेक करने का विशेष महत्व है। प्रत्येक साल लाखों श्रद्धालु हरिद्वार और बृजघाट से कांबड़ में पैदल जल भरकर लाते हैं। कावड़िए पातालेश्वर शिवालय भमरब्बा, ओम नागेश्वर महादेव शिव मंदिर पंजाब नगर, शिव मंदिर रठौड़ा, बरा खास, कोसी मार्ग शिव मंदिर, मंढोली शिव मंदिर समेत जिले भर के शिवालयों में जलाभिषेक करते हैं। इसके अलावा तमाम शिवभक्त भी सावन के प्रत्येक सोमवार को इन शिवालयों में जाकर पूजा अर्चना कर जलाभिषेक करते हैं। लेकिन, कोरोना संक्रमण के चलते प्रशासन ने शिवालयों में जलाभिषेक करने पर रोक लगा दी थी। सावन के तीसरे सोमवार पर भी मंदिर जलाभिषेक और पूजा अर्चना के लिए बंद रहे। जिले भर के लगभग सभी मंदिरों पर रविवार की रात को ही पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। श्रद्धालुओं ने अपने घरों पर ही जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की और भगवान शिव का आशीर्वाद लिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें