ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश रामपुरबिलासपुर में 43 तालाबों से अवैध कब्जे हटवाने का आदेश

बिलासपुर में 43 तालाबों से अवैध कब्जे हटवाने का आदेश

पालिका प्रशासन ने बैठक कर नगर में मौजूद 43 तालाबों को चिन्हित करके उन पर से जल्द से जल्द अवैध कब्ज़ा हटवाए जाने का निर्देश दिया है। वहीं, केवल नगर...

बिलासपुर में 43 तालाबों से अवैध कब्जे हटवाने का आदेश
हिन्दुस्तान टीम,रामपुरSun, 13 Jun 2021 05:00 PM
ऐप पर पढ़ें

पालिका प्रशासन ने बैठक कर नगर में मौजूद 43 तालाबों को चिन्हित करके उन पर से जल्द से जल्द अवैध कब्ज़ा हटवाए जाने का निर्देश दिया है। वहीं, केवल नगर क्षेत्र में 43 तालाबों पर अवैध कब्जे को लेकर प्रशासन सख्त है।

गौरतलब है कि नगर में बड़ी संख्या में तालाबों पर लोगों ने अवैध कब्जे कर रखे हैं। सरकारी आंकड़ो के अनुसार नगर में करीब 43 तालाब थे, जिनमें इक्क-दुक्का को छोड़कर अब कोई भी दिखाई नही दे रहा है। यह सभी तालाब अब विलुप्त हो चुकें हैं। वहीं, तालाबों के विनाश की हकीकत को स्वीकार करने के बजाए प्रशासन टालमटोल करता नजर आ रहा है। नगर में तो अधिकतर तालाबों को राजस्व कर्मियों ने भूमाफियों से साठगांठ के चलते अवैध कब्जा कराकर इन्हें नक्शे से ही मिटाने का प्रयास किया। बावजूद इसके नगर में करीब 43 तालाबों पर कब्जेदारों की संख्या चौंकाने वाली है। प्रशासन की ओर से तालाबों को अवैध कब्जा मुक्त कराए जाने के लिए लंबे समय से अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन, कुछेक तालाबों को छोड़कर अभी तक तालाबों को कब्जा मुक्त नही करवाया गया। इसी के चलते अधिशासी अधिकारी राजेश सिंह राणा ने एक बैठक की और कर्मचारियों से तालाबों को कब्जा मुक्त करवाए जाने हेतु निर्देशित किया। ईओ ने आदेश जारी कर कहा कि अभियान चलाकर तालाब, जलाशय, झील आदि से अवैध कब्जा हटवाए जाए। साथ ही तालाब एवं जलाशयों को कब्ज़ा मुक्त करवाकर उन्हें खुदवाया जाए। ताकि इससे भू-जल को बढ़ावा मिल सके। इस मौके पर प्रभारी ईओ प्रदीप शर्मा, लेखपाल यशपाल चौधरी, कमल सक्सेना सहित आदि कर्मचारी रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें