ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश रामपुरभाजपा ही कर सकती है देश की चिंता:सूर्यप्रकाश

भाजपा ही कर सकती है देश की चिंता:सूर्यप्रकाश

उत्तर प्रदेश सहकारी निर्माण संघ के सभापति सूर्यप्रकाश पाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही देश की चिंता कर सकती है। विपक्षी दल तो नागरिकता संशोधन कानून का विरोध कर देश में लोगों को भड़काने का कार्य कर...

भाजपा ही कर सकती है देश की चिंता:सूर्यप्रकाश
हिन्दुस्तान टीम,रामपुरTue, 11 Feb 2020 12:45 AM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश सहकारी निर्माण संघ के सभापति सूर्यप्रकाश पाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही देश की चिंता कर सकती है। विपक्षी दल तो नागरिकता संशोधन कानून का विरोध कर देश में लोगों को भड़काने का कार्य कर रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी के राम विहार स्थित जिला कार्यालय पर भाजपाइयों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कि नागरिकता संशोधन कानून, धारा 370, राम मंदिर, तीन तलाक, राम मंदिर ट्रस्ट, बजट व अंतोदय जैसे कार्य किए हैं। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में ही संभव है जो देश की व देशवासियों की चिंता करती है। यह सरकार राष्ट्र के प्रत्येक नागरिक की चिंता करते हुए। उसे देश की नागरिकता देने वाला कानून लेकर आई है।

इसलिए यह कानून देने के लिए बना है। किसी की नागरिकता लेने के लिए नहीं। कोई भी देशवासी घबराएं नहीं। उन्होंने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर 11 फरवरी को प्रत्येक सेक्टर में परिनिर्वाण दिवस मनाया जाएगा। जिला अध्यक्ष अभय गुप्ता ने जिले में चल रहे सीएए के समर्थन में मिस्ड कॉल कार्यक्रम 88662 88662 के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने 100-100 मिस्ड काल वाले फॉर्म जमा कराने को कहा। काशीराम दिवाकर, सुभाष भटनागर, मोहनलाल सैनी, सुरेश गंगवार, प्रेम शंकर पांडे, देवकरन गंगवार, हंसराज पप्पू, मोहन लोधी, अशोक विश्नोई, चित्रक मितल, धर्मपाल सिंह, चेतन पारूथी, योगेश सैनी, वीरपाल पाल, प्रभात अग्रवाल, दिनेश शर्मा, संजय चंद्रा, कमल सक्सेना, कुंवर बहादुर सिंह, देवेश गुप्ता, अनुज सक्सेना आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें