रामपुर। निज संवाददाता
सीएए को लेकर हुई हिंसा में पुलिस ने एक आरोपी और गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस आरोपियों की लगातार गिरफ्तारी कर रही है।
पिछले साल 21 दिसंबर को एनआरसी और सीएए के विरोध को लेकर हिंसा हो गई थी। उलेमा ने विरोध प्रदर्शन के लिए जलसा बुलाया था, लेकिन पुलिस और प्रशासन ने अनुमति नहीं दी थी। फिर भी प्रशासन ने भीड़ को रोकने का पूरा इंतजाम किया था, लेकिन भीड़ शहर में जगह-जगह जमा हो गई थी। मुहल्ला हाथीखाना चौराहा पर पुलिस पर हमला कर दिया था। घटना में एक युवक की मौत हो गई थी और दर्जन भर से अधिक पुलिस कर्मी घायल हुए थे। इस मामले में ढाई सौ लोग नामजद किए गए थे और हजारों आरोपी अज्ञात हैं। पुलिस इनकी धरपकड़ कर रही है। सौ से अधिक आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेज दिए गए हैं। पुलिस अब भी आय दिन किसी न किसी आरोपी को गिरफ्तार कर रही है। अब भी कुछ आरोपी फरार चल रहे हैं, जिनकी तलाश में पुलिस ने छापामार कार्रवाई की जा रही है। गंज कोतवाली पुलिस ने उमर पुत्र रमजानी निवासी मौहल्ला घेर मर्दान खां थाना कोतवाली को दोमहला रोड से गिरफ्तार किया गया है। गंज कोतवाल रामवीर सिंह ने बताया कि दोनो को अदालत में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।