ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश रामपुर महिला लेखपाल को देख अश्लील हरकतें, दो गिरफ्तार

महिला लेखपाल को देख अश्लील हरकतें, दो गिरफ्तार

महिला लेखपाल को देखकर दो युवकों ने अश्लील हरकते करते हुए उससे छींटाकशी कर दी। महिला लेखपाल के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। पुलिस भी पहुंच गई, दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस...

 महिला लेखपाल को देख अश्लील  हरकतें, दो गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,रामपुरSun, 12 Aug 2018 11:33 PM
ऐप पर पढ़ें

महिला लेखपाल को देखकर दो युवकों ने अश्लील हरकते करते हुए उससे छींटाकशी कर दी। महिला लेखपाल के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। पुलिस भी पहुंच गई, दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला लेखपाल यहां पर निवासी करती है। उसकी पोस्टिंग भोट थाना क्षेत्र के किसी गांव में है। रोजाना की तरह वह शनिवार शाम को वहां से स्कूटी से घर आ रही थी। रास्ते में तहसील रोड पर पहले से खड़े दो युवकों नें उसको देखकरअश्लील हरकते करते हुए उसका पीछा करना शुरु कर दिया। उसके बाद छींटा कशी शुरू कर दी। लेखपाल के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। बाद में उन दोनो को मौके से पकड़ लिया। बाद में मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी आ गई। पुिलस ने दोनो युवको को पकड़ िलया और दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज पूछताछ शुरू कर दी है।

आए दिन हो रही छेड़खानी की घटनाएं

रामपुर।आए दिन क्षेत्र में घरो से बाहर निकलने वाली महिलाओं और युवतियों के साथ छेड़खानी की घटनाएं हो रही है। लेकिन पुलिस नही रोक पा रही है।शहर भर में स्कूल टयूशन और बाजारों को जाने वाली युवतिया महिलाएं अब पूरी तरह से सुरक्षित नही है। इन लोगों के साथ छेड़खानी हो रही है। लेकिन पुलिस इन पर अकुंश नही लगा पा रही है। शनिवार को भी लेखपाल से छेड़खानी की घटना हो गई।

एसपी के आदेश को हवा में उड़ा रही एंटी रोमियों

रामपुर। पुलिस अधीक्षक डा विपिन ताडा ने आए दिन हो रही छेड़खानी की घटनाओं को रोकने के लिए एंटी रोमियो दल बनाया था। लेकिन यह टीम हमेशा ही गायब रहती है। खाना पूर्ति के नाम पूर टीम में सरकारी जीप में बैठकर आनंद लेती हुई नजर आती है। इस टीम ने मनों के खिलाफ कोई खास कार्रवाई नही की है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के शौकत अली रोड एलआईसी चौराहे औरसीआरपीएफ पर आए दिन छेड़खानी की घटनाएं होती है। लेकिन यहा से यह टीम हमेशा गायब रहती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें