पुलिस कर्मियों को दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ
एकता दिवस के रूप में मनी पटेल की जयंती पुलिस कर्मियों ने पटेल को याद करते हुए राष्ट्र की एकता की शपथ ली। लौह पुरुष की जयन्ती को राष्ट्रीय एकता दिवस...

लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने पटेल को याद करते हुए राष्ट्र की एकता की शपथ ली।
लौह पुरुष की जयन्ती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर पुुलिस लाइन पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम ने पटेल के चित्र का माल्यार्पण किया। एसपी ने इस दौरान पुलिस कर्मचारियों को शपथ दिलाई र् और सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने पुलिस कर्मियों को राष्ट्र की एकता व अखंडता को कायम रखने पर जोर दिया। इसके साथ ही सभी थाना प्रभारियों द्वारा लौह पुरूष सरदार वल्लव भाई पटेल के जन्म दिवस के अवसर पर थाने पर नियुक्त समस्त पुलिस कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई। साथ ही उनके चित्र का माल्यार्पण भी किया।
