भारत विकास परिषद संकल्प शाखा का शपथ ग्रहण समारोह
Rampur News - रामपुर में भारत विकास परिषद संकल्प शाखा द्वारा दायित्व बोध एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। नए पदाधिकारियों ने समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के प्रति अपने कर्तव्यों का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन पूनम पांडे और इन्दु गुप्ता ने किया। अध्यक्ष तुषार अग्रवाल ने संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया।

रामपुर। भारत विकास परिषद संकल्प शाखा, रामपुर द्वारा आयोजित दायित्व बोध एवं शपथ ग्रहण समारोह बड़े ही उत्साह, गरिमा एवं संगठनात्मक ऊर्जा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में वर्ष 2026-27 हेतु नवीन पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शपथ ग्रहण कर समाज सेवा, संस्कार एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति अपने कर्तव्यों का संकल्प लिया। प्रांतीय महासचिव नीरज मित्तल द्वारा शपथ दिलाई गई, जिसमें अध्यक्ष पद पर सीए तुषार अग्रवाल, सचिव अर्पित खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष डॉ. पुलकित अग्रवाल, उपाध्यक्ष अभिषेक खन्नेजा, महिला संयोजिका पूनम पांडेय, संस्कार संयोजक अमित सक्सेना, सेवा संयोजक प्रतीक शर्मा, संपर्क संयोजक सीए सजल अग्रवाल, पर्यावरण संयोजक पुलकित अग्रवाल, संरक्षक मुकुंद चांदीवाला, अमित सक्सेना ने अपने दायित्व ग्रहण किए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मेंराष्ट्रीय गतिविधि सदस्य सेवा अजय कुमार विष्णोई, तथा विशिष्ट अतिथियों में जगन्नाथ चावला, अजय कट्टा, नीरज मित्तल, राहुल आदि रहे। कार्यक्रम का संचालन पूनम पांडे एवं इन्दु गुप्ता ने किया। निवर्तमान अध्यक्ष सीए सजल अग्रवाल ने वर्ष 2025-26 की आख्या प्रस्तुत करते हुए शाखा की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। अध्यक्ष सीए तुषार अग्रवाल ने कहा कि हम सभी मिलकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लेते हैं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर शाखा के प्रांशु अग्रवाल, अक्षत कपूर, रचित अग्रवाल, महक अग्रवाल, आकाश बंसल, मोहित शोरी, प्रियंश गर्ग, अक्षत अग्रवाल, गौरव गुप्ता, शोभित गुप्ता, पंकज महाजन, यश रस्तोगी उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


