रामपुर। निज संवाददाता
नोमान खां को अब युवा कांग्रेस का प्रदेश महासचिव बनाया गया है,जबकि रमेश कुमार मैक्स को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र देव गुप्ता ने बताया कि युवा कांग्रेस के राष्टीय सचिव एवं यूपी के प्रभारी मोहित चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव ने नोमान खां को युवा कांग्रेस का प्रदेश महासचिव बनाया है, जबकि उनके स्थान पर रमेश कुमार मैक्स को युवा कांग्रेस का नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
नोमान दस साल से युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। युवा कांग्रेस के चुनाव में 2011 में पहली बार युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बने थे और 2014 में दूसरी बार वह युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बने। वह मौजूदा समय मे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य भी हैं। युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बनने से पहले नोमान खां एनएसयूआई के विभिन्न पदों पर भी काम कर चुके हैं। ज़िला अध्यक्षा धर्मेन्द्र देव गुप्ता ने बताया कि रमेश कुमार मैक्स भी लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े हैं वह भी कांग्रेस के विभिन्न पदों पर रहे है।