जेडीयू ने धूमधाम से मनाया नीतीश कुमार का जन्मदिन
Rampur News - जनता दल यूनाइटेड के साईं विहार कॉलोनी स्थित जिला कार्यालय पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 75वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। पार्टी के सचिव भानु प्रताप सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाई और मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य की कामना की। कार्यक्रम में कई पदाधिकारी उपस्थित थे और पार्टी संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।

जनता दल यूनाइटेड के साईं विहार कॉलोनी स्थित जिला कार्यालय पर रविवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 75वां जन्म धूम धाम से मनाया गया। पार्टी के प्रदेश सचिव एवं रामपुर के प्रभारी भानु प्रताप सिंह यादव ने सभी कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर बधाई दी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना की। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के विचारों एवं बिहार सरकार द्वारा कराए जाने वाले जनकल्याणकारी कार्यक्रमो को जनता के बीच ले जाने एवं उत्तर प्रदेश में पार्टी संगठन को मजबूत एवं सक्रिय करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जगदीश सरन पटेल एडवोकेट, श्रीमती रामवती देवी, श्रीमती विमला देवी यादव, दक्ष सक्सेना अमित सिंह, निर्मल सिंह, रामपाल सिंह, धर्म सिंह, प्रेम सिंह यादव, पार्थ मिश्रा, अर्जित सक्सेना, पीयूष सक्सेना आदि एवं अन्य युवा उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



