ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश रामपुररागी जत्थों के शबद कीर्तन से संगत हुई निहाल

रागी जत्थों के शबद कीर्तन से संगत हुई निहाल

गुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाशोत्सव पर बाहर से आए रागी जत्थे ने शबद-कीर्तन कर संगत को निहाल कर दिया। जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल और वाहे गुरु...

गुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाशोत्सव पर बाहर से आए रागी जत्थे ने शबद-कीर्तन कर संगत को निहाल कर दिया। जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल और वाहे गुरु...
1/ 2गुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाशोत्सव पर बाहर से आए रागी जत्थे ने शबद-कीर्तन कर संगत को निहाल कर दिया। जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल और वाहे गुरु...
गुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाशोत्सव पर बाहर से आए रागी जत्थे ने शबद-कीर्तन कर संगत को निहाल कर दिया। जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल और वाहे गुरु...
2/ 2गुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाशोत्सव पर बाहर से आए रागी जत्थे ने शबद-कीर्तन कर संगत को निहाल कर दिया। जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल और वाहे गुरु...
हिन्दुस्तान टीम,रामपुरWed, 20 Jan 2021 05:20 PM
ऐप पर पढ़ें

रामपुर। हिन्दुस्तान संवाद

गुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाशोत्सव पर बाहर से आए रागी जत्थे ने शबद-कीर्तन कर संगत को निहाल कर दिया। जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल और वाहे गुरु का खालसा वाहे गुरु की फतेह के उद्घोष से वातावरण गूंज उठा।

गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा में श्री गुरु गोविंद महाराज का प्रकाश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही गुरुद्वारे में श्रद्धालुओं ने पहुंचना शुरू कर दिया था। सुबह 9 बजे श्री अखंड पाठ साहिब की समाप्ति हुई। इसके बाद विशेष दीवान सजाया गया । जिसमें लुधियाना से आए भाई बलवीर सिंह के रागी जत्थे ने गुरुवाणी कीर्तन कर संगत को निहाल किया। हजूरी रागी जत्था भाई गुरविंदर सिंह द्वारा शब्द कीर्तन किया गया। दीवान की समाप्ति के बाद अरदास हुई। इसके बाद गुरु का लंगर बरताया गया। कार्यक्रम में वर्ल्ड ऑर्गेनाइजेशन ऑफ रिलीजियस नॉलेज सेवा समिति की ओर से गुरुद्वारा साहिब के बाहर स्टाल लगाकर चाय बिस्कुट प्रसाद का वितरण किया गया। गुरुद्वारा साहिब में बड़ी तादाद में संगत ने पहुंचकर गुरुवाणी कीर्तन का आनंद लिया। कार्यक्रम की समाप्ति उपरांत दर्शन सिंह खुराना प्रधान द्वारा रागी जत्था भाई बलबीर सिंह का सम्मान किया गया। प्रबंधक कमेटी के सेक्रेटरी त्रिलोचन सिंह बाधवा ,भूपेंद्र सिंह , राधेश्याम अरोरा, ओंकार सिंह, महेंद्र सिंह गोल्डी, सुरेंद्र सिंह , हरीश अरोड़ा, हरपाल सिंह, पपिन्दर सिंह, धनवनत सिंह , जसमीत सिंह विक्की नरेंद्र पाल सिंह लकी , गुरदेव सिंह, सतपाल सिंह, अमरजीत सिंह एवं गुरजीत सिंह निहाल सिंह गुरमीत सिंह एवं जत्थे के अन्य मेंबरान मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें