एनआईए की तड़के दबिश, फैजान सलमानी के परिजन और उसके दोस्त मुकीम से पूछताछ
Rampur News - स्वार,संवाददाता। संदिग्ध आतंकी गतिविधियों के मामले में अहमदाबाद एटीएस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजे गए नगर पंचायत नरपत नगर निवासी फैजान सलमानी प्रकरण मे

आतंकी गतिविधियों के आरोप में गुजरात की जेल में बंद फैजान सलमानी के घर रविवार तड़के राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम पहुंची। एनआईए ने नरपतनगर में फैजान के परिजनों और उसके एक करीबी दोस्त से करीब तीन घंटे तक पूछताछ कर जानकारी जुटाई। सुबह-सुबह हुई इस कार्रवाई से कस्बे में हड़कंप मचा रहा। रविवार सुबह करीब छह बजे एनआईए की टीम स्थानीय पुलिस को साथ लेकर सीधे नरपतनगर पहुंची। टीम ने फैजान सलमानी के परिजनों से उसके पुराने संपर्कों, गतिविधियों और सोशल मीडिया अकाउंट्स के बारे में लंबी पूछताछ की। इसके बाद टीम ने फैजान के करीबी दोस्त बताए जा रहे मुकीम के घर भी दस्तक दी और वहां भी परिवार के लोगों से जानकारी एकत्र की गई। इस दौरान टीम ने फैजान के पिछले व्यवहार और उसके संपर्क में रहने वाले लोगों के संबंध में पड़ताल की।
जांच का उद्देश्य
जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि फैजान किन लोगों के संपर्क में था और उसका नेटवर्क कहां तक फैला हुआ है। सूत्रों के अनुसार, टीम ने फैजान के मोबाइल फोन के इस्तेमाल और उसके सामाजिक संपर्कों से जुड़ी कड़ियों को जोड़ने के लिए यह पूछताछ की है। गौरतलब है कि फैजान सलमानी को गुजरात एटीएस ने इसी साल 27 जनवरी को गुजरात के नवसारी जिले से गिरफ्तार किया था। वह वहां सिलाई का काम करता था और उसके पास से एक अवैध पिस्टल, कारतूस और आपत्तिजनक साहित्य बरामद होने का दावा किया गया था।
स्थानीय पुलिस से जानकारी
गिरफ्तारी के करीब साढ़े तीन महीने बीतने के बाद एनआईए की इस सक्रियता को बेहद अहम माना जा रहा है। टीम ने स्थानीय पुलिस से भी फैजान से जुड़े पुराने रिकॉर्ड और उसकी स्थानीय गतिविधियों की जानकारी ली है। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियों ने इस पूछताछ के नतीजों को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।
एनआईए की कार्रवाई
वर्जन
एनआईए की टीम रविवार सुबह कोतवाली पहुंची थी। टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से फैजान सलमानी के परिजनों और उनके एक दोस्त से पूछताछ की है। लगभग दो से तीन घंटे की पूछताछ के बाद टीम वापस लौट गई।
- अतुल कुमार पांडेय, सीओ (स्वार)
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


