रामपुर। हिन्दुस्तान संवाद
कड़ाके की सर्दी, कोहरे की मार और शीतलहर के बीच नए साल का आगाज हुआ। पारा लेकर तीन डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।कड़ाके की सर्दी पड़ने से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं।
गुरुवार की रात से ही वातावरण में घना कोहरा छा गया था। कोहरे का यह आलम था कि पास का भी दिखाई नहीं दे रहा था। घने कोहरे और कड़ाके की सर्दी के बीच लोगों ने नए साल का स्वागत किया। शुक्रवार को सुबह से ही कोहरे और सर्दी का सितम जारी रहा। कड़ाके की सर्दी पड़ने से लोग घरों में दुबके रहे। घने बादलों और कोहरा पड़ने से सुबह से ही कड़ाके की ठंड शुरू हो गई थी। कोहरे के साथ शीत लहर चलने से लोग ठंड से बेहाल हो गए। कोहरा पड़ने और शीत लहर चलने से लोग घरों में ही दुबके रहे। कोहरे के कारण दोपहिया और चार पहिया वाहन रेंग रेंग कर चल रहे थे। सुबह से ही सुनसान पड़ी थी। बाजारों में भी सुबह से सन्नाटा पसरा रहा। बर्फिली हवा चलने से कड़ाके की सर्दी से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। सुबह के समय पारा लुढ़क कर तीन डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।